breaking news

10/recent/ticker-posts

जालंधर में विजिलेंस जांच के बावजूद नहीं थम रहा अवैध निर्माण!

 जालंधर (कानूनी राहें) : जालंधर नगर निगम के दफ्तर की ओर जाती सड़क पर अवैध निर्माण  काफी तेजी से फिर से शुरू हो गए हैं। दिलकुशा मार्कीट के सामने बैंक ऑफ़ बडौदा के साथ बिल्डिंग का निर्माण तेजी से चल रहा है और इसके थोड़ा आगे जाकर प्लाजा चौक के सामने भी अवैध  इमारतों का निर्माण तेजी से चल रहा है। थोड़ी की दूरी पर नगर निगम का दफ्तर है और इसके बावजूद भी यह निर्माण नगर निगम के अधिकारियों की  मिलीभगत के बिना नहीं शुरू  हो सकता। 




जालंधर की विजिलेंस अधिकारियों ने पहले ही नगर निगम पर अपना शिकंजा कसा हुआ है, पर इसके विपरीत यह निर्माण तेजी से चल रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों को चाहिए कि ईमानदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाकर इन बिल्डिंगों पर सख्ती कार्रवाई करके अपना कर्तव्य निभाना चाहिए ताकि इन अवैध इमारतों पर रोक लगाई जा सके।


Post a Comment

0 Comments